Loading...
first-articlego-to-top TECH PREVUE

कौन उतारेगा धूल पन्नों पर से

27 July, 2009


()

times read

तह पर तह लगी है
कौन उतारेगा धूल पन्नों पर से

आँधियों में…
मैं खड़ा रहा साथ उसके
न उसने मुझको देखा
न मैंने उसको देखा
जब गुज़रा यह सिलसिला
तो पाया -
तह पर तह लगी है,
कौन उतारेगा धूल चेहरों पर से…

जो मुझसे…
आज भी अजनबी है
उसके दिल का संग
मोम तो हो चुका है
मगर उसको अभी
किसी ने पिघलाया नहीं
जब भी पिघलेगा
चेहरा झुलस जायेगा
कौन हटायेगा मोम रुख़सारों पर से…

आँखें मूँद ली हैं उसने
मगर छिपती कब है रोशनी
उसने मुझको छूकर देखा है
मैंने उसको लिखकर
जब दोनों की निगाहों में
ख़राश की
तह पर तह लगी है
कौन उठायेगा शिकन निगाहों पर से…

मुझको डर है कि
वक़्त उसको मुतमइन न कर दे
वो बहुत कमज़ोर है
और न समझ भी
कि खु़दकुशी कर लेगा
तह पर तह लगी है
कौन उतारेगा धूल पन्नों पर से…

---
लेखन वर्ष: २००३

अन्य संदर्भित नज़्में

इस नज़्म के बारे में अपनी राय प्रकट करें:

आपका चिट्ठे पर पधारने एवं प्रतिक्रिया करने के लिए सच्चे मन से धन्यवाद!

35 टिप्पणियाँ

श्यामल सुमन said...

अच्छे भाव की रचना पसन्द आयी।

सादर
श्यामल सुमन
09955373288
www.manoramsuman.blogspot.com
shyamalsuman@gmail.com

Udan Tashtari said...

क्या बात है!! बहुत उम्दा!

ARUNA said...

humesha ki tarah ekdum lajawaab hai Vinay!!!

Babli said...

इस शानदार और उम्दा रचना के लिए ढेर सारी बधाइयाँ!

डॉ. मनोज मिश्र said...

कौन उतारेगा धूल चेहरे से ...........
वाह बहुत खूब.

वन्दना अवस्थी दुबे said...

बहुत सुन्दर नज़्म. बधाई.

adwet said...

बहुत सुंदर लिखा आपने

Nirmla Kapila said...

हमेशा की तरह एक सुन्दर अभिव्यक्ति आभार््

sada said...

बहुत ही बेहतरीन लिखा है आपने ।

Dhiraj Shah said...

khubsurat najm

अर्चना तिवारी said...

बहुत खूबसूरत नज़्म पेश की है आपने...

shama said...

Kaun utarega dhool un pannon parse ? Zindagee ke aise kitne anginat pannonn pe dhool sanee hai...

http://shamasansmaran.blogspot.com

http://aajtakyahantak-thelightbyalonelypath.blogspot.com

http://kavitasbyshama.blogspot.com

http://shama-kahanee.blogspot.com

http://lalitlekh.blogspot.com

http://shama-baagwanee.blogspot.com

ktheLeo said...

...कौन उतारेगा धूल चेहरो पर से...

वाह सुन्दर है!
अगर कुछ कहूं तो ये के:

"गर्द-ए-सफ़र-ए- इश्क वो लाया है,
खाक कहता है उसे जो सरमाया है."

पूरी बात के लिये तशरीफ़ लायें नीचे दिये link पर.

http://sachmein.blogspot.com/2009/07/blog-post_7939.html

Pawan Kumar said...

bahut khub
acha likhte hain lage rahiye

SAHITYIKA said...

hi..
nice poem..
lekin mujhe jayda samjh nahi aayi ki aap kya vayakt karna chah rahe the.. :(

incitizen said...

भई वाह, क्या खूब उपमा का प्रयोग किया गया है.

दिगम्बर नासवा said...

koun utaarega dhool chehron से.............
बहुत की doob कर likhi nazm है.......... खूबसूरत

श्याम सखा 'श्याम' said...

mujhko dr hai vqt....
kya khoob kalapana hai ,sadagi bhi hai kahan me
shyam skha

Babli said...

बहुत ही ख़ूबसूरत भाव के साथ लिखी हुई आपकी ये रचना बहुत अच्छी लगी! इस बेहतरीन रचना के लिए ढेर सारी बधाइयाँ !

kshama said...

Atyant sundar rachnayen..!

http://kshama-bikharesitare.blogspot.com

प्रसन्न वदन चतुर्वेदी said...

अच्छी रचना... बहुत बहुत बधाई....

योगेश स्वप्न said...

vinay , sunder rachna hai,tech view par comment kiya hain pata nahin post huaya nahin , ek baar phir tumhaara hardik dhanyawaad, b=mere blog ki naveen sanrachna ke liye, bhavishya men bhi tumse madad leta rahunga , punah dhanyawaad.

Prem said...

बहुत सुंदर अभिव्यक्ति .

मोहिन्दर कुमार said...

सुन्दर भाव भरी रचना..

जब भी झाडी है धूल हमने कहीं से
खुद पर ही वो आ जमी है

फ़िर भी सफ़ाई से परहेज नहीं होना चाहिये :)

तरूश्री शर्मा said...

कौन उठाएगा शिकन निगाहों से.....
वाकई बढ़िया रचना ।

‘नज़र’ said...

अपने सभी पाठक मित्रों का तहे-दिल से शुक्रिया!

M.A.Sharma "सेहर" said...

kaun utarega dhool chehron par se ...

bahut khoob !!

Meenu khare said...

अच्छी अभिव्यक्ति. इस ब्लॉग का ले आउट मुझे बहुत अच्छा लगता है.

‘नज़र’ said...

thank you so much meenu ji & sehar ji.

रज़िया "राज़" said...

बेहद ख़ुबसुरत रचना। और आपका ब्लोग भी। अभिनंदन।

mahi said...

vinay ji,

ek girha zuba mein, Ab to maut ko bhi, Kaun uthayega dhul panno par sy, sub bahut sundar rachna hain

hem pandey said...

रिश्तों को बनाए रखने के लिए रिश्तों के बीच जमी बर्फ और धूल को पिघलाने और झाड़ने की सख्त जरूरत है.

अविनाश वाचस्पति said...

यादों से उतरती है धूल
यादों पर ही जमती है धूल
यादें ही याद दिलायें भूल
भूल को न कभी भूल।

Vijay Kumar Sappatti said...

vinay ji , gazab ki kavita hai aur shbdo ko kitni behatreen tarike se sanjoya hai .. aapko dil se badhai..

vijay

pls read my new poem "झील" on my poem blog " http://poemsofvijay.blogspot.com

विनय ‘नज़र’ said...

thanks for support and valuable comments..