()
times readमेरे ही हाथों में टूटा है दम मेरा
तेरे ही स्पर्श से तख़लीक़ हुआ है
यह ‘विनय’...
नया जन्म हुआ है तो
नये अहसास भी होंगे
अभी-अभी मेरी मुट्ठी में
जन्मी है यह क़िस्मत
खुलेगी जो कई और कई
जीतों के जश्न भी होंगे
जिससे मेरी हर सोच जुड़ी है
सिर्फ़ एक तुम हो!
मेरी इब्तिदा मेरे ये जश्न
सब तुम्हीं से तो हैं...
---
लेखन वर्ष: २००२










नयी नज़्मों की सूचना अपने मोबाइल पर मुफ़्त प्राप्त करें



















इस नज़्म के बारे में अपनी राय प्रकट करें:
आपका चिट्ठे पर पधारने एवं प्रतिक्रिया करने के लिए सच्चे मन से धन्यवाद!